फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीलगाय ने आईटीबीपी जवान को पटका, मौत; गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Wed, 06 May 2026 09:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नीलगाय ने एक आईटीबीपी जवान की जान ले ली। घायलावस्था में जवान को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देते सैनिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: भांवरकोल थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव में नीलगाय की टक्कर से घायल आईटीबीपी के जवान जितेंद्र सिंह यादव की मंगलवार को बलिया जनपद के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्मशान घाट पर छपरा से पहुंचे आईटीबीपी के 16 जवानों ने जवान के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, छह वर्षीय निर्भय सिंह यादव के पिता को मुखाग्नि देते देख मौके पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन




पिता जमुना यादव ने बताया कि जितेंद्र सिंह यादव वर्ष 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बिहार राज्य के छपरा में थी। बीते 23 अप्रैल को 15 दिनों की छुट्टी पर घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

24 अप्रैल की रात बाइक से डेरे के लिए जाते समय नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें वाराणसी स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने छह माह तक आराम करने की सलाह दी थी।

चार मई को ससुराल बलिया में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ससुराल पक्ष के लोग उन्हें बलिया के जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 12 बजे आईटीबीपी जवान जितेंद्र सिंह यादव का निधन हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जवान का पार्थिव शरीर देखते ही पत्नी पुष्पा देवी और मां दाल सिंगारी देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं।

दूसरी ओर जोगीवीर गंगा घाट पर आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सूर्यनाथ यादव के नेतृत्व में पहुंची 16 सदस्यीय टीम ने जवान के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें