फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजकीय बाल गृह में शॉवर से फंदा बनाकर लटकी किशोरी, प्रेमी से शादी की जिद करती थी; जानें मामला

Wed, 06 May 2026 08:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: किशोरी के फंदा लगाने की सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस राजकीय बाल गृह पहुंच गई। किशोरी को नीचे उताराकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में बुधवार को एक किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बालिका ने बाथरूम में लगे शॉवर से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। करीब आधे घंटे बाद जब दूसरी बालिका बाथरूम में गई तो घटना का पता चला। यह दृश्य देखकर वह सन्न रह गई और तत्काल कर्मचारियों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में कर्मचारियों ने किशोरी को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर की रहने वाली थी किशोरी

बताया जाता है कि मृतक किशोरी जौनपुर जनपद की रहने वाली थी और एक पाक्सो मामले में पिछले वर्ष सितंबर 2024 से बाल गृह में आवासित थी। कर्मचारियों के अनुसार, उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन परिजन इस संबंध के लिए तैयार नहीं थे। किशोरी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी, जिससे पारिवारिक विवाद बढ़ गया।

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय तक चली पंचायत के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो परिजनों ने उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे बाल गृह में रखा गया था।

किशोरी को डांस और सिंगिंग का शौक था और वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर कई पुरस्कार भी जीत चुकी थी। फिलहाल उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें