फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में रात ठंडी, पारा 22.5 डिग्री, 20 किमी/घंटे की रफ्तार से बही पुरवा हवा

Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: बनारस में रातें ठंडी होने लगी हैं। पिछले दो दिनों से रात में पारा 22.5 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं 20 किमी/घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा बह रही। 
विज्ञापन
Varanasi Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में मौसम ने करवट ले ली है। मई की रात नवंबर की सर्द रात जैसी महसूस हो रही है। आंधी और पुरवा हवा ने तपिश कम कर दी है। दो दिन से रातें ठंडी हो गई हैं। सूरज ढलते ही 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। लोगों को अपने घरों के एसी, कूलर और पंखे बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जबकि दोपहर में 2 बजे तक तापमान 36 डिग्री तक था। हालांकि, रात 10 बजे तक पारा गिरकर 27 डिग्री और बाद में उससे भी नीचे आ गया। मंगलवार को दिन के 8 घंटे में तापमान में 9 डिग्री का अंतर आ गया। हालांकि, कहीं भी बारिश नहीं हुई, लेकिन रह-रहकर बादल मंडराते रहे।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को हल्की बारिश और बृहस्पतिवार को बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले अगले 2 से 3 दिनों तक काशी में तापमान का मीटर थमा रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी अपना असर तेजी से दिखाएगा।
विज्ञापन


सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा पारा
मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर पुरवा का प्रभाव रहा। हवा में 65 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 मई के बाद से काशी में फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। उसी दिन से तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें