वाराणसी। गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन से महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग में कीमती आभूषण, मोबाइल और तीन हजार नकदी थी। बिहार के चतरा जिले के सारण कोटोआ निवासी तारकेश्वर सिंह ने जीआरपी को बताया कि वह पत्नी के संग छपरा से विजयवाड़ा जा रहे थे। ए-टू कोच में सवार तारकेश्वर ने बताया कि जब ट्रेन सोमवार की सुबह कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी बैग चोरी हो गया। आउटर से आरोपी को भागते हुए देखा गया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो