फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में इंदौर की तर्ज पर लगेगा नाइट बाजार: छह करोड़ की आएगी लागत, 55 दुकानें बनेंगी, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Fri, 07 Jan 2022 12:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्मार्ट सिटी के तहत वाराणसी में कैंट स्टेशन के सामने फूड कोर्ट और ओपेन कैफे बनाया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड के सामने वेटिंग एरिया, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
बाजारों में लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की तर्ज पर वाराणसी में भी नाइट बाजार लगेगा। कैंट स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को 24 घंटे ठेलों पर सुविधाएं मिलती हैं जिसे स्मार्ट सिटी के तहत व्यवस्थित किया जाएगा ताकि इंदौर की तरह यहां भी रात में बाजार का लोग लुत्फ उठाएं और बनारसी व्यंजन चख सकें।

विज्ञापन


चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे इसे छह करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। 55 दुकानों का निर्माण होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस होगी। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी वासुदेवन ने बताया कि चौकाघाट के नीचे चल रहा काम मार्च तक पूरा होगा। 

फूड कोर्ट, ग्रीन एरिया सहित होंगे कई काम
कैंट स्टेशन के सामने फूड कोर्ट और ओपेन कैफे बनाया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड के सामने वेटिंग एरिया, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था होगी। अंधरापुल से पहले पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। इससे स्टेशन और रोडवेज तक लोगों को वाहन पार्क करने में आसानी होगी। यहां पार्किंग बनने से जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

पढ़ेंः मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया, बनारस में चालक की हत्या कर लूटा था काजू लदा ट्रक

Trending Videos
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र होंगे सेल्फी प्वाइंट और स्कल्पचर

चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे स्कल्पचर लोगों में आकर्षण का केंद्र होगा। इसके जरिये पर्यटकों को बनारस की संस्कृति देखने को मिलेगी। वहीं पुल के नीचे आई लव बनारस लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। जो शहर वासियों के साथ ही पर्यटकों में भी आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें