फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid: 'भाजपा की एजेंसी की तरह काम कर रही एनआईए'; भगत सिंह मोर्चा बीएचयू की छात्राएं बोलीं- हम नहीं डरेंगे

Wed, 06 Sep 2023 08:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को  भगत सिंह छात्र मोर्चा की बीएचयू से जुड़ी दो छात्राओं आकांक्षा आजाद और सिद्धि से आठ घंटे तक पूछताछ की थी। बुधवार को छात्राओं ने प्रेस वार्ता कर एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाए। 
 
विज्ञापन
भगत सिंह छात्र मोर्चा की बीएचयू इकाई की अध्यक्ष आकांक्षा आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगत सिंह छात्र मोर्चा की बीएचयू इकाई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की वाराणसी समेत कई शहरों में छापेमारी पर सवाल खड़े किए हैं। इकाई अध्यक्ष आकांक्षा आजाद ने कहा कि हम इस कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध करेंगे। यह राजनीतिक विरोधियों की आवाज को बल पूर्वक दबाने का यह प्रयास है। आरोप लगाया कि एनआईए बीजेपी की एजेंसी की तरह काम कर रही है। केवल एनआईए ही नहीं बल्कि ईडी, एटीएस जैसी तमाम एजेंसियां सरकार की बी टीम बनकर केवल विरोधियों को दबाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


आकांक्षा ने कहा कि मंगलवार को जो कार्रवाई हुई वह साजिश का हिस्सा है। लेकिन, हम इससे डरने वाले नहीं हैं। अब संगठन का काम और तेजी से करेंगे। आकांक्षा ने बताया कि पांच सितंबर को भोर में 5.30 बजे एनआईए की टीम तलाशी लेने पहुंची।

सर्व सेवा संघ से जुड़े पोस्टर की भी एनआईए ने ली जानकारी

पत्रकार रूपेश कुमार की रिहाई और कैमूर से गिरफ्तार रोहित व सर्व सेवा संघ से जुड़े पोस्टर को देखकर टीम ने सवाल किए। दस्तक मैगजीन देखकर सीमा और विश्व विजय के बारे में भी जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: 'भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे...', यूपी के कई शहरों में छापे के बाद एनआईए ने क्या कहा?

विज्ञापन

मोबाइल से छेड़छाड़ कर सकती है एनआईए

बीएचयू के मधुबन में प्रेसवार्ता के दौरान आकांक्षा ने बताया कि एनआईए की टीम ने माओवादी होने शक पर हमारे सामान, कमरे, लैपटॉप व मोबाइल आदि को सर्च करने का एक वारंट दिखाया। हमने वारंट पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने हमारे मोबाइल फ्लाइट मोड में डाल कर आईटी एक्सपर्ट को दे दिया। दो सिम, एसडी कार्ड भी साथ ले गए।
विज्ञापन

पूरी आशंका है कि एनआईए मोबाइल फोन में कुछ छेड़छाड़ कर सकती है और कुछ इम्प्लांट कर सकती है। जैसा उन्होंने भीमा कोरेगांव केस में किया। कमरे से डायरी, कॉपी, किताब की जांच करने के साथ ही आधार कार्ड की फोटो भी साथ ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें