फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण ना करना बीएचयू अस्पताल को पड़ा भारी, चुकाने होंगे 5 करोड़ 

Wed, 15 May 2019 03:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण ना करने के मामले में सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू और ट्रॉमा सेंटर पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। यह संस्तुति (समन) एनजीटी के आदेश पर बनी यूपी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉनीटरिंग कमेटी ने की है। जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पूर्व में किए गए निरीक्षण और इस दौरान मिली गड़बड़ियों के बाद भी व्यवस्था ना सुधरने पर यह कार्रवाई की है। अध्यक्ष की ओर से जुर्माने की संस्तुति एनजीटी को भेजी गई है।

विज्ञापन


कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 का पालन ना करने के मामले में पांच करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। अस्पताल के पैथोलॉजी की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है।

जगह-जगह बायोमेडिकल वेस्ट फेंके मिले, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। चेयरमैन जस्टिस डीपी सिंह की ओर से पांच करोड़ या उससे अधिक पर्यावरणीय क्षति के रूप में जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति एनजीटी को भेजी गई है।
विज्ञापन


सरकारी और निजी अस्पतालों से हर दिन भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट निकलता है। इसमें पट्टी, बोतलें, सीरिंज के साथ ही कहीं-कहीं ऑपरेशन के बाद अंग भी काटकर यहीं फेंके जाते हैं। इसी साल जनवरी में अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण की हकीकत जानने आई कमेटी के सामने इसकी पोल खुली थी।

जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा का दौरा किया था।

विज्ञापन

इस दौरान टीम को बड़े पैमाने पर खामियां मिलीं थी। व्यवस्था में सुधार का निर्देश संबंधित अस्पताल के अधिकारियों को दिया गया था। इसमें मंडलीय अस्पताल में तो ईटीपी बनने लगा, लेकिन बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

बीएचयू के कुलपति प्रो.राकेश भटनागर ने बताया कि कमेटी की ओर से जुर्माना लगाए जाने की जानकारी नहीं है। इस पर संबंधित लोगों से बातचीत कर व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाएगा। अस्पताल समेत बीएचयू परिसर से निकलने वाले कचरों के इस्तेमाल से बिजली बन सके, इसके लिए विश्वविद्यालय में यंत्र लगाया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें