वाराणसी के पिंडरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव केंद्र के सामने बने चबूतरे पर बुधवार को सुबह एक लावारिश हालत में नवजात शिशु मिला। नवजात शिशु मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रसव के लिए भर्ती व प्रसूति महिलाओं के बारे जानकारी लेने के साथ उनके बच्चों के साथ पहचान कराई गई। काफी देर तक कोई जानकारी न मिलने पर लावारिश मिले नवजात शिशु को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद फूलपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उसके हाथ मे वेनफ्लाम लगा था। जो कि सरकारी अस्पताल में नहीं लगता। ऐसे में अस्पताल के बाहर से नवजात आया था। शिशु की मृत्यु न हो और सही स्थान पर पहुंचे शायद इसलिए अस्पताल के बाहर कोई रख कर चला गया हो।
नवजात शिशु को स्वास्थ्यकर्मियों ने नए गर्म वस्त्र व तौलिए में पहनाकर पुलिस को सौंपा। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष फूलपुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात शिशु के बाबत चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी गई है।