फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की अराधना व गंगा आरती के साथ किया नए साल का स्वागत

Mon, 01 Jan 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
काशीवासियों ने नववर्ष का आगाज बाबा विश्वनाथ, कालभैरव और संकटमोचन मंदिर में दर्शनों के साथ किया। लोगों ने गंगा घाटों पर आरती में शा‌मिल होकर नए साल की शुरुआत की। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही दर्शन के लिए कतारें लग रहीं। कहीं भजन संध्या तो कहीं विशेष आरती के साथ नववर्ष का आगाज हुआ।
विज्ञापन


वर्ष भर मंगल की कामना के साथ लोग भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचें। नववर्ष के दिन सोमवार पड़ने के कारण शिवालयों में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

इसके साथ श्री कालभैरव, लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर, सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर, दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्त को लाइन लग गई। इसके साथ ही गंगा घाटों पर लोग सुबह ए बनारस के साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हुए।
विज्ञापन


पुराने साल के बाद सोमवार की नई सुबह और नए दिन के साथ नए साल का जश्न, उल्लास भी शुरू हो गया। यूं तो रविवार की आधी रात के बाद से ही नए साल का जश्न शुरू हो चुका है मगर लोगों ने सोमवार को भी जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन

गंगा घाटों पर जुटे लोग

गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
शहर और बाहरी इलाकों में पार्कों, प्रमुख स्थलों, गंगा घाटों पर नववर्ष का अलग रंग और मिजाज है। सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार, डीयर पार्क, पक्षी विहार, चौखंडी स्तूप, खंडहर परिसर में घूमने के लिए खूब मौज मस्ती हुई। वहीं रामनगर में रामनगर किला, गंगा पार रेती पर जश्न हुआ।

इसके अलावा अस्सीघाट, राजघाट, दशाश्वमेध घाट सहित प्रमुख गंगा घाटों पर खूब लोग जुटे। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, संत रविदास पार्क, शहीद उद्यान पार्क, रामकुंड पार्क में लोग नए साल का जश्न मनाया।

मॉल और सिनेमा हाल में भी सोमवार को ज्यादा लोग पहुंचे। यही नहीं सफाई कर्मचारियों ने भी कई चौराहों पर चूने से हैप्पी न्यू इयर लिख ताकि सुबह जब जनता उठे तो उसका स्वागत हो सके। मंदिरों और गंगा किनारे भजन और संगीत की गंगा बही। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें