बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आने वाले दिन में बड़ा चैलेंज है क्योंकि नए साल पर बाबा दरबार में दर्शन के लिए भक्तों का जत्था पहुंचेगा और अभी से अगर ये हाल है तो व्यवस्था को और भी चौकन्ना करने की जरूरत है।
अगर आप बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने की इक्षा रखते हों तो जरा समय लेकर निकलें। ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं कि मंदिर से लेकर मंदिर मार्ग पर भारी भीड़ है। वाहन जाम से जूझ रहे हैं और जैसे तैसे अगर आप मंदिर तक पहुंच गए तो लंबी कतार आपके स्वागत के लिए खड़ी जहां पहले से लोग दर्शन के इंतजार में घंटों लगे रहते हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि काशी में धार्मिक पर्यटन बूम पर रहता है और मौका जब साल के आखिरी दिनों का हो और आने वाले साल के स्वागत का हो तो हर कोई काशी की ओर अपना रूख करता है ऐसे में वाराणसी की ये भीड़ प्रशासन के लिए चैलेंज है और देखना ये होगा कि सुगम दर्शन और सुव्यवस्थित यातायात के क्रम में आने वाले दिनों में कौन से प्लान जमीन पर उतरते हुए दिखाई देते हैं।