फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Celebration: नए साल पर काशी में मुंबई का 'धूम बैंड' मचाएगा धमाल, जानिए कितने बजे से शुरू होगा जश्न?

Fri, 29 Dec 2023 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

2023 की अंतिम रात और 2024 की पहली सुबह काशीवासियों के लिए यादगार होगी। शहर के होटलों में डीजे नाइट के साथ ही युवाओं को रिझाने के लिए होटल व इवेंट कंपनियों ने थीम बेस्ड धमाकेदार आयोजनों की तैयारियां कर रखी हैं। घाट पर नावों के साथ ही होटलों को भी नए साल की थीम पर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहीं म्यूजिकल नाइट का धमाल, तो कहीं रंगबिरंगी आतिशबाजी होगी। डीजे नाइट में डांस फ्लोर में मस्ती तो लाजवाब व्यंजनों से स्वागत होगा। जाते हुए साल की विदाई और आते हुए साल के स्वागत के लिए काशी सज-धजकर तैयार हो रही है। शहर के हाेटलों से लेकर गंगा घाटों तक रंग-बिरंगे आयोजनों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के साथ ही बाहरी इलाकों में भी जश्न की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


2023 की अंतिम रात और 2024 की पहली सुबह काशीवासियों के लिए यादगार होगी। शहर के होटलों में डीजे नाइट के साथ ही युवाओं को रिझाने के लिए होटल व इवेंट कंपनियों ने थीम बेस्ड धमाकेदार आयोजनों की तैयारियां कर रखी हैं। घाट पर नावों के साथ ही होटलों को भी नए साल की थीम पर सजाया जा रहा है। 31 दिसंबर की शाम को होने वाली पार्टियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। धमाकेदार म्यूजिकल नाइट, लाजवाब व्यंजन और आतिशबाजी का बंदोबस्त किया गया है। होटल ताज, रेडिसन, होटल एचएचआई में नए साल की पार्टी की 40 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा छोटे होटल में संस्थाओं की ओर से नए साल का स्वागत डीजे नाइट और डांस पार्टी से होगा। धमाकेदार पार्टी के साथ-साथ सरप्राइज लकी ड्राॅ में उपहार दिए जाने के साथ ताज होटल में गाला डिनर पार्टी होगी।

शाम को आठ बजे से शुरू हो जाएगा नए साल का जश्न

इवेंट मेनेजमेंट की रूचि ने बताया कि गंगा किनारे स्थित होटल में डीजे नाइट 31 की शाम आठ बजे से शुरू हो जाएगा। डीजे नाइट पर थिरकने के साथ-साथ फन गेम्स भी होंगे। इसमें बेस्ट परफाॅर्मर को उपहार दिया जाएगा। बनारस क्लब के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि नए साल पर क्लब को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। सांस्कृतिक आयोजन के लिए दिल्ली की टीम डीजे नाइट पर प्रस्तुति देगी। 31 की रात को शानदार आतिशबाजी के साथ 2024 का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मुंबई का धूम बैंड मचाएगा धमाल
जश्न की मस्ती में चार चांद लगाने के लिए मुंबई से विशेष तौर पर धूम बैंड को बुलवाया गया है। पार्टी में शामिल लोग डांस-सिंगिंग के साथ-साथ लाजवाब व्यंजनों का जायका भी चखेंगे। महमूरगंज स्थित मॉलिक्यूल में होने वाले डीजे नाइट में मुंबई के कलाकार प्रस्तुति देंगे। माई टेबल लाउंज बार के सवर्ण मलहोत्रा ने बताया डीजे नाइट में बंगलूरू के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसमें केवल कपल को ही इंट्री मिलेगी।

कैंटोनमेंट के होटलों में कपल एंट्री, फीस आठ हजार
कैंटोनमेंट के होटलों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल क्लार्क्स के मैनेजर ने बताया कि बाहर से भी कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 31 दिसंबर की शाम आठ बजे से लाइव म्यूजिक कंसर्ट, मनोरंजन खेल की पूरी व्यवस्था रहेगी। यह कार्यक्रम रात के 12 बजे तक चलेगा। कपल एंट्री फीस आठ हजार रुपये निर्धारित है। इसमें खाना शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें