फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वाटर और एम्यूजमेंट पार्क किए जाएंगे टैक्स फ्री

Wed, 06 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री मदन चौहान
विज्ञापन
काशी समेत सूबे में जो भी नए वाटर पार्क और एम्यूजमेंट पार्क खुलेंगे, टैक्स फ्री होंगे। यह सारी कवायद मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए की जाएगी। काशी को लेकर कु छ नए प्रोजेक्ट पर भी प्लानिंग चल रही है। यह जानकारी प्रदेश के मनोरंजन कर राज्य मंत्री मदन चौहान ने दी। कहा कि प्रदेश में बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से खुलवाने पर भी सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकाराें से बातचीत में चौहान ने कहा कि बंद सिनेमाघरों के मालिकों की कुछ दिनों पहले लखनऊ में बैठक बुलाई गई थी। जो अपने सिनेमाघर चालू करना चाहते हैं, सरकार उन्हें मल्टीप्लेक्स की तरह ही अनुदान देगी। वे सिनेमाघर को छोटा करने के साथ ही अन्य स्टोर भी खोल सकते हैं।

शर्त होगी कि अनुदान से शुरू सिनेमाघर को पांच साल तक बंद नहीं कर सकते। सिनेमाघरों को उद्योग का दर्जा भी मिलेगा। सभी जिले के मनोरंजन कर अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर केबल कनेक्शन धारकों समस्या दूर करने का निर्देश दिया गया है। इसके पहले वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर और इलाहाबाद मंडल के मनोरंजन कर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें