फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजारी स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर: चारों तरफ बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा नया ट्रैफिक सर्किट

Sat, 03 Oct 2026 10:20 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के चारों ओर फोरलेन बनाने की तैयारी है। इस पर जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। प्रस्तावित सड़क रिंग रोड फेज-2 से शुरू होकर स्टेडियम के चारों तरफ से गुजरेगी और फिर रिंग रोड फेज-2 से जुड़ेगी। 
विज्ञापन
गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ अब फोरलेन सड़क का जाल बिछाने की तैयारी है। यह नई सड़क रिंग रोड फेज-2 से शुरू होकर स्टेडियम जाएगी और फिर घूमकर वापस रिंग रोड फेज-2 से जुड़ जाएगी। इसके लिए गंजारी और हरपुर गांव की करीब 6.6 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक समाघात निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय से इसकी प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के साथ अब आसपास का सड़क नेटवर्क भी बड़े पैमाने पर बदलेगा। स्टेडियम के चारों तरफ फोरलेन सड़क बनाने की योजना पर जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। प्रस्तावित सड़क रिंग रोड फेज-2 से शुरू होकर स्टेडियम के चारों तरफ से गुजरेगी और फिर रिंग रोड फेज-2 से जुड़ेगी। इससे स्टेडियम के लिए अलग ट्रैफिक सर्किट तैयार हो जाएगा। 

गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
30 मीटर चौड़ी होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के सरकारी टेंडर में प्रस्तावित सड़क की कुल चौड़ाई 30 मीटर रखी गई है। इसमें दोनों तरफ 9-9 मीटर का कैरिज-वे, यानी कुल 18 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क होगी। शेष हिस्से में सड़क के दूसरे जरूरी ढांचे विकसित किए जाएंगे। निर्माण की अवधि 15 महीने रखी गई है। करीब 19.94 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस काम में रिंग रोड फेज-2 से स्टेडियम तक पहुंच और स्टेडियम के चारों तरफ आवागमन को व्यवस्थित करने पर जोर है।

इसे भी पढ़ें; सहारे की उम्र में जुदाई का फैसला: बुढ़ापे में तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी, दो साल में ऐसे 240 मामले

गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
मैच के दौरान जाम से मिलेगी राहत
स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैच होने पर एक साथ हजारों दर्शकों और वाहनों की आवाजाही होगी। ऐसे में मौजूदा सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ना तय है। नई फोरलेन सड़क बनने के बाद स्टेडियम के चारों तरफ वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। रिंग रोड से आने वाले वाहनों को स्टेडियम तक पहुंचने और आयोजन के बाद वापस रिंग रोड पर निकलने में भी सहूलियत होगी।

स्टेडियम के साथ पूरा इलाका होगा विकसित
गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ आसपास के क्षेत्र में भी सड़क और दूसरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में प्रस्तावित फोरलेन सड़क स्टेडियम को सिर्फ एक पहुंच मार्ग देने के बजाय पूरे इलाके को रिंग रोड नेटवर्क से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी होगी।
विज्ञापन

एक नजर में
  • परियोजना : स्टेडियम के चारों तरफ फोरलेन
  • कनेक्टिविटी : रिंग रोड फेज-2 से स्टेडियम होकर फिर रिंग रोड फेज-2
  • प्रभावित गांव : गंजारी और हरपुर
  • प्रस्तावित जमीन : करीब 6500 हेक्टेयर
  • सड़क की कुल चौड़ाई : 30 मीटर
  • कैरिज-वे : 2×9 मीटर
  • अनुमानित लागत : करीब 19.94 करोड़ रुपये
  • निर्माण अवधि : 15 माह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें