विशेष अभियान चलाकर सभी थानों को निर्देशित किया गया तो एक जुलाई से अब तक प्राप्त 812 शस्त्र आवेदन पत्रों में से कुल 803 को थाना स्तर से निस्तारित किया गया। इसी प्रकार अन्य को भी शत प्रतिशत निस्तारित कराया गया।
सिटीजन चार्टर के तहतशासन की ओर से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अधिकतम 15 दिन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन (पीवीआर, एमवीआर, वीआर) के लिए अधिकतम 15 दिन, कैरेक्टर वेरिफिकेशन (कांट्रैक्टर्स के लिए) अधिकतम 15 दिन और शस्त्र लाइसेंस प्रार्थना पत्र के वेरिफिकेशन के अधिकतम 15 दिन की अवधि तय की गई है।
शस्त्र आवेदन पत्र, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाणपत्र आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए कोई पैसा मांगे तो पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7897532425 पर शिकायत व्हाट्सएप के जरिए भेज सकते हैं। इस पर पुलिस आयुक्त तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करेंगे।