फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Delay News: चौथे दिन भी 10 घंटे देरी से बनारस पहुंची वंदे भारत, व्यवस्था को कोसते नजर आए यात्री

Wed, 08 Jan 2025 01:08 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वंदे भारत एक्सप्रेस चौथे दिन भी देरी से पहुंची लिहाजा यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रेलयात्री व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से मंगलवार को चौथे दिन भी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 10 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वंदे भारत के यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


ये ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं
कैंट स्टेशन के पूछताछ काउंटर के कर्मियों ने बताया कि जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, इंदौर-पटना एक घंटे, विशाखापत्तनम गोरखपुर फेयर स्पेशल साढ़े तीन घंटे, पटना-वाराणसी मेमू तीन घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, धनबाद-जम्मूतवी फेयर स्पेशल निरस्त, बरकाकाना वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई-एलटीटी बलिया कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। 

इसके साथ ही प्रयागराज संगम गाजीपुर सिटी तीन घंटे, गोरखपुर दादर स्पेशल दो घंटे, आनंद विहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, न्यू दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी साढ़े तीन घंटे, द्वारिका एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक घंटे, हावड़ा प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, बालूरघाट भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण डेढ़ घंटे, बनारस ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो घंटे, ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, देहरादून बनारस जनता एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 22436 दिल्ली वाराणसी वंदे भारत लगभग 10 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें