फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: आईटीआई में शुरू होंगे एआई आधारित नए कोर्स, इसी सत्र से पढ़ाई; छात्रों का रुझान सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स

Sat, 28 Mar 2026 11:20 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईटीआई में एआई आधारित नए कोर्स शुरू होंगे। इन कोर्स में इसी सत्र से पढ़ाई भी होगी। वहीं छात्रों का रुझान सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स में है। 
विज्ञापन
Study - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के आईटीआई कॉलेजों में इस सत्र से एआई आधारित कोर्स भी पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए लैब का निर्माण भी पहले से कराया जा चुका है। इस सत्र से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए छात्रों का रुझान सबसे ज्यादा मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से जुड़े कोर्सों की ओर है।

विज्ञापन


आईटीआई के संयुक्त निदेशक केएम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने नई तकनीक और आधुनिक मांग के आधार पर 29 नए कोर्स विकसित किए हैं। नए सत्र से सभी राजकीय और निजी आईटीआई संस्थान में इन्हें शुरू करने की तैयारी है। एआई आधारित कोर्स में विद्यार्थियों काो 5जी नेटवर्क टेक्नीशियन, साइबर सुरक्षा असिस्टेंट जैसे कोर्स की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
 
पढ़ाए जाएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े कोर्स  
इंधन की निर्भरता को खत्म करते हुए अब वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने में जुटी हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए आईटीआई कॉलेजों में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने उनके पार्ट्स के निर्माण से संबंधित कोर्स भी पढ़ाए जा रहे हैं। आईटीआई करौंदी के शिक्षकों ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित कोर्स में छात्रों का रुझान ज्यादा है। इसका एक कारण यह भी है कि इसमें प्लेसमेंट भी अच्छा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें