Varanasi News: बीएचयू के कृषि शताब्दी सभागार में अमेरिका सहित कई आईआईटी से वैज्ञानिक और किसान एक्सपर्ट आएंगे। यहां छात्र-छात्राओं संग किसानों को एआई तकनीक से परिचित कराया जाएगा।
बीएचयू में आज से दो दिन के लिए एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव शुरू होगा। छात्र-छात्राओं संग किसानों को एआई तकनीक से परिचित कराया जाएगा। कृषि शताब्दी सभागार में देश भर की आईआईटी के वैज्ञानिक होंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। इसमें अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय स्पीकर भी विशेष संबोधन देंगे।
विज्ञापन
स्टार्टअप एक्सपो मीट में एआई उपकरणों की भी प्रदर्शनी लगेगी। देहात, सात्विको, विदाक्ष, फार्मिस्टो, रोबाज डॉटिन टेक और आरोग्यवर्धक औषधालय आदि स्टार्टअप के आउटकम और विशेषज्ञों के साथ संवाद किया जाएगा।
कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार से जुड़े आंत्रप्रेन्योरशिव और तकनीकी के बदलाव को बढ़ावा देना है। स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, इंक्यूबेशन सेंटर, उद्योग जगत के बिजनेस टायकून और किसान आदि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पहल प्रस्तावित कृषि तकनीकी, इनोवेशन इको सिस्टम और और कृषि प्रौद्योगिकी व्यापार और पार्क के विकास पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा भी आएंगे।
विज्ञापन
इन लक्ष्यों को किया जाएगा पूरा
इनोवेशन को कृषि के मैदान तक उतारना।
स्टार्टअप-निवेशक सहयोग को बढ़ावा देना।
सतत और जलवायु-अनुकूल कृषि को प्रोत्साहित करना।
कृषि मूल्य शृंखलाओं और ग्रामीण लोगों की आजीविका को मजबूत करना।
कृषि-उद्यमिता के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना।