अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है या फिर पहले से बने आधार कार्ड में आप कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो शनिवार को डाकघर पहुंचकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग पूर्वी मंडल की ओर से वाराणसी और चंदौली जिले के 29 डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
प्रवर अधीक्षक डाक सुमीत कुमार गाट ने बताया कि वाराणसी जिले के 18 एवं चंदौली जिले के 11 डाकघरों में अभियान चलाया जाएगा। नया आधार निशुल्क बनाया जाता है जबकि डेमोग्राफिक संशोधन जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक संशोधन जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।
यहां चलेगा विशेष अभियान
- वाराणसीः जिले में वाराणसी प्रधान डाकघर, अस्सी, कबीरचौरा, चेतगंज, चोलापुर, चौबेपुर, मदनपुरा, महामंडल, मालवीयनगर, रामनगर, लंका, वाराणसी सिटी, सारनाथ, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी आरएस, सारनाथ में अभियान चलेगा।
- चंदौलीः जिले में बबुरी, चकिया, नौगढ़, चंदौली, धानापुर, कमालपुर, मुगलसराय, सैयदराजा, सकलडीहा बाजार, सकलडीहा आरएस, सेरुका में सेवाएं ली जा सकती हैं।