फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी का जेवरात लेकर भागा भांजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। पिछले माह दस जून को अवलेशपुर निवासी मामा विकास मिश्रा और मामी नीलू के गहने लेकर फरार भांजे को पुलिस ने शनिवार को लठिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के पांच लाख रुपये का गहना बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि विकास मिश्रा ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। रोहनिया इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने नवनीत तिवारी ने लठिया तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में नवनीत ने बताया कि कुछ जेवर एक ज्वेलर्स के यहां बेचा है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मूलरूप से सीखड़ मिर्जापुर निवासी विकास मिश्रा पत्नी नीलू और बच्चों के साथ अवलेशपुर में रहते हैं। चचेरा भांजा को उनके घर पर रहता था। नवनीत ओला कंपनी में कार चलाता था लेकिन लॉकडाउन में काम नहीं कर रहा था। विकास परिवार के साथ 10 जून को गांव गए थे। उसी दिन भांजा जेवरात चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें