फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: वाराणसी में जिस रूट से गुजरना था नेपाली पीएम का काफिला, उसी रास्ते पर धंस गई सड़क

Sun, 03 Apr 2022 06:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के वाराणसी आगमन से पहले बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिस रास्ते से नेपाली पीएम का काफिला और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को गुजरना था वहां की सड़क जमीन में धंस गई।
विज्ञापन
लहुराबीर चौराहे के पास की सड़क जमीन में धंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार को वाराणसी की यात्रा पर थे। जहां एक तरफ उनके स्वागत को लेकर शहर भर में पोस्टर बैनर के साथ ही भव्य स्वागत की तैयारी थी। तो वहीं दूसरी ओर उनके आगमन से पहले प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिस रास्ते से नेपाली पीएम का काफिला और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को गुजरना था वहां की सड़क जमीन में धंस गई।

विज्ञापन


लहुराबीर चौराहे के पास की सड़क जमीन में धंस गई। सड़क पर गड्ढे की सूचना ने प्रशासन को संदेह के घेरे में ला दिया। नेपाल के पीएम के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से जहां-जहां से उनका काफिला गुजरना था। उन चौराहों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

'सड़क बनाते समय नहीं रखा जाता गुणवत्ता का ध्यान'

कहीं स्कूली बच्चे नेपाल और भारत का झंडा लिए भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। तो कहीं भारतीय वेशभूषा में सजी लड़कियां सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रही थी। लेकिन इसी दौरान सड़क धंसने की सूचना ने प्रशासन की पोल खोल दी। सड़क पर खड़े लोगों का कहना था कि अगर गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता तो ऐसी घटना नहीं होती।

Trending Videos
विज्ञापन

शहर में जब भी किसी वीआईपी का आगमन होता है तब सड़क को फिर से दुरुस्त कराना पड़ता है। अगर सड़क बनाते समय इसकी गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय तो ऐसी समस्या ना आये। हालांकि नेपाली पीएम व सीएम योगी के इस रास्ते पर आने से पहले जैसे-तैसे मजदूर और जेसीबी लगाकर गड्ढा भर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें