फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 से दो पर जाने के लिए की लापरवाही, मालगाड़ी की चपेट में आकर गई जान

Thu, 07 Jan 2021 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक को लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ गई। गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

युवक ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 से दो पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक का रास्ता अपना था। स्टेशन पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज भी था। जीआरपी ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जीआरपी प्रभारी गणनाथ ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी धर्मेंद्र(25) पुत्र सुरेश राजभर गुरुवार की सुबह करीब सात बजे स्टेशन पर आया था। इस दौरान वह प्लेटफार्म नंबर एक से  दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का सहारा न लेकर सीधे ट्रैक को पार कर जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बेल्थरारोड की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर वह घायल हो गया। युवक को जब तक अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई, उसकी मौके पर मौत हो गई। पार्सल यान के कर्मचारियों ने जीआरपी को इस घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें