बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई जारी है। पिछले साल भर में 720 वाहनों की सड़क पर लापरवाही उजागर हुई और ओवरलोड में 62 स्कूली वाहनों का चालान हुआ। पिछले माह तक आरटीओ की कार्रवाई से स्कूल संचालकों ने अपने-अपने वाहनों का फिटनेस कराना शुरू कर दिया है।
वाराणसी में 3137 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। पिछले एक साल में 720 वाहनों का फिटनेस फेल समेत लापरवाही पर चालान हुआ। वहीं, क्षमता से अधिक बच्चों को वाहनों में बैठाने पर 62 का चालान किया गया। चंदौली में 656 वाहन पंजीकृत हैं, इसमें 135 वाहनों को मानक के अनुरूप नहीं होने पर चालान किया गया। 15 का ओवरलोड में चालान है।
जौनपुर में पंजीकृत 1231 वाहनों में 152 का चालान है। गाजीपुर में 895 वाहनों में से 117 का चालान किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूली वाहनों की जांच करें। मानक के अनुरूप एक भी वाहन सड़क पर नहीं चलने पाए।
वाराणसी संभाग में स्कूली 5919 वाहन पंजीकृत हैं। एक साल में मानक के अनुरूप पाए जाने पर 1124 वाहनों का चालान किया जा चुका है।