फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में लापरवाहीः जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय में तीन महीने से नहीं बनी रोटी

Wed, 11 Dec 2019 08:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले के महराजगंज विकास खंड के सेतापुर प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना के तहत पिछले तीन महीने से रोटी नहीं बन रही है। न तो कभी बच्चों को दूध दिया गया। इस बात का खुलासा एसडीेएम बदलापुर की जांच में हुआ है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने महराजगंज विकास खंड के प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक विद्यालय सेतापुर का निरीक्षण किया। स्कूल के बच्चे और रसोइयां बने एसडीएम को बताया कि मिड डे मील योजना के तहत यहां बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


जबकि मीनू के अनुसार प्रत्येक बुधवार को बच्चों को दूध देना है। यहां पिछले तीन महीने से रोटी नहीं बनी। बच्चों को लगातार खिचड़ी और तहरी ही दी जा रही है। इसके लिए बीईओ को निर्देशित किया कि व्यवस्था ठीक करायें। विद्यालय परिसर में साफ सफाई भी नहीं थी। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें