भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंपते प्रो. विजय नाथ मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर पोर्न न खुले इसके लिए एप बनाने वाले बीएचयू के प्रोफेसर वीएन मिश्रा ने अब बच्चों के लिए अलग मोबाइल और एप बनाए जाने की मांग की है। मोबाइल पर पोर्न साइट न खुले, इसके लिए हर हर महादेव नाम से एप बनाने के बाद अब बच्चों के लिए अलग मोबाइल और एप बनाए जाने की मांग उठी है।
इसकी आवाज बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने उठाई है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके संसदीय कार्यालय पर भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल और कार्यालय अध्यक्ष शिवशरण पाठक को सौंपा।
देश को लकवा और मिर्गी रोग से मुक्त कराने का अभियान चलाने वाले प्रो. विजय नाथ मिश्र ने प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया है कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाला देश है।
यहां बड़ी तादाद में बच्चे स्मार्ट फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर मोबाइल प्रयोग के समय कई प्रकार के एप ऐसे आते हैं, जिसमें हिंसात्मक के साथ ही अश्लील दृश्य भी होते हैं।