Varanasi News: एनडीए और सीडीएस की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 13 केंद्रों पर सीडीएस के 3433 और 26 केंद्रों पर 8905 अभ्यर्थियों ने एनडीए की परीक्षा दी।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को एनडीए और सीडीएस की परीक्षा कराई गई। 26 केंद्रों पर एनडीए और 13 केंद्रों पर सीडीएस की परीक्षा हुईं। दो पालियों में हुई परीक्षा में एनडीए में 8905 और सीडीएस में 3433 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से एक ही दिन में दो बड़ी परीक्षाएं कराई गईं। सीडीएस की परीक्षा 13 केंद्रों पर कुल 5707 अभ्यर्थियों को देनी थी। इसमें 3433 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी 2274 अनुपस्थित रहे। ऐसे ही एनडीए की परीक्षा में कुल 26 केंद्रों पर 12186 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें 8905 ने परीक्षा दी और 3261 ने छोड़ दी। दोनों परीक्षाएं कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया था। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। उधर, परीक्षा देने वालों का सत्यापन फेस ऑथेंटिकेशन एप से होना था। जांच के दौरान कई जगह एप न चलने से अभ्यर्थियों का आधार उनके एडमिट कार्ड से मिलाकर प्रवेश दिया गया।
पानी की बोतल, पेन, घड़ी, कलावा आदि की हुई जांच
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की ओर से लाए गए पेन, पानी की बोतल, कलावा, घड़ी आदि की जांच की गई। इस दौरान इलेक्ट्रानिक घड़ियां और कलावा भी उतरवाया गया।