फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कोर्ट से राहत, अजय राय के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट निरस्त

Fri, 20 Sep 2024 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को कोर्ट से एक मामले में राहत मिली है। उनके खिलाफ चेतगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में जारी एनबीडब्ल्यू निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) युजवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने चेतगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त कर दिया। इस मुकदमे में अजय राय के खिलाफ 13 सितंबर 2024 को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और एक अन्य बृहस्पतिवार को अदालत में पेश हुए। उनकी ओर से जारी वारंट को निरस्त करने की अपील की गई। अदालत में अजय राय की ओर से दलील दी गई कि इस मुकदमे के आरोप पत्र को निरस्त करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। उस पर सुनवाई विचाराधीन है। 

मुकदमे की पिछली तिथि पर अजय राय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होकर अधिवक्ता के जरिये पेश हुए थे। अदालत ने अजय राय के प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त करते हुए अगली सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तिथि नियत की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें