मुठभेड़ के दौरान नक्सली की ओर से चलाई गई गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके में जांच की।
पुलिस ने बताया कि बृजेश गंझू के खिलाफ झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक वह टीपीसी का सक्रिय कमांडर था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बृजेश के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीम उसके साथियों, वाराणसी आने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।