फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तार के लिए मिला मुआवजा उड़ाया: एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी, रो पड़ी महिला; केस

Sun, 20 Sep 2026 06:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मंगारी गांव निवासी महिला के बैंक खाते से एपीके फाइल के जरिये साइबर ठगों ने 6.64 लाख रुपये उड़ा लिए। महिला के संयुक्त खाते में बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण का 9.03 लाख रुपये मुआवजा आया था। साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल जो प्रस्तावित है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए मिले मुआवजे की रकम पर साइबर ठगों ने सेंध लगा दी। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी अंजू देवी के संयुक्त बैंक खाते से ठगों ने एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका और उनके पति मनोज पटेल का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संयुक्त बचत खाता है। इसी खाते में बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तार के मुआवजे के रूप में 9.03 लाख रुपये आए थे। 20 अगस्त से 31 अगस्त के बीच उनके संयुक्त खाते से अलग-अलग माध्यमों से 6,51,783 रुपये निकल गए। इसके अलावा बैंक की मंगारी शाखा स्थित एक अन्य खाते से भी 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुल 6,64,783 रुपये की साइबर ठगी हुई।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, उनके व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों ने मोबाइल और खाते से संबंधित जानकारी तक पहुंच हासिल कर ली। इसके बाद खाते से रकम निकलती चली गई। खाते से रकम कटने की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज को सौंपी गई है। पुलिस लेनदेन से जुड़े विवरण और एपीके फाइल भेजने वाले मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि व्हाट्सएप या एसएमएस पर अनजान नंबरों से आने वाली किसी भी एपीके फाइल पर क्लिक न करें। संदिग्ध लिंक खोलने से भी बचें। ऐसी फाइलें मोबाइल में सेंध लगाकर बैंक खाते तक पहुंच बनाने का माध्यम बन सकती हैं। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें