अमर उजाला उत्सव के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। भजन संध्या प्रतियोगिता एकल गायन में क्रमश: सुहानी शुक्ला, काजल व अनुश्री पांडेय, समूह गायन में आर्य महिला पीजी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज व क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल, चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेयशी पाठक, सतीश कुमार और मुस्कान श्रीवास्तव विजेता रहीं। इनके अलावा यज्ञांश ठाकुर और दीपाली मेहता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मिनी स्टेडियम पूजा पंडाल अव्वल
दुर्गा पूजा में शहर में आकर्षक पूजा पंडाल बने थे। इसमें शिवपुर मिनी स्टेडियम पूजा पंडाल अव्वल रहा। जबकि मच्छोदरानाथ पूजा पंडाल और स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। सांत्वना पुरस्कार में हथुआ मार्केट और सनातन धर्म इंटर कॉलेज को दिया गया।
मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा के लिए 14 पुरस्कार
आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और स्काउट टीम, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज की स्काउट टीम, श्रीअन्नपूर्णा श्रीकुल ब्रह्मचर्याश्रम शिवपुर, सुबह-ए-बनारस की रोलर स्केटिंग टीम, होली सिटी रिक्शा संगठन, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, वसंत कन्या इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालक इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, बीटीएस कमच्छा, ग्लेनहिल स्कूल को सम्मानित किया गया।