फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: अष्टमी पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में पकड़ेगा रफ्तार, 450 करोड़ के कारोबार की उम्मीद; खूब बिक रहे वाहन

Tue, 30 Sep 2025 06:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार बाजार में जीएसटी छूट के कारण अच्छी-खासी रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल एजेंसी पर वाहन खरीदने के लिए पहुंचे ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नवरात्र की अष्टमी पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। जीएसटी में छूट मिलने के बाद से वाहनों की बिक्री में लगातार तेजी देखी जा रही है। डीलरों के अनुसार, नवरात्र की अष्टमी के दिन अकेले ऑटोमोबाइल सेक्टर से लगभग 450 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन


ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के मुताबिक, वर्तमान में वाराणसी में प्रतिदिन 70 से 80 कारों की डिलीवरी की जा रही है, जबकि 150 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग रोजाना हो रही है। दोपहिया वाहनों, खासकर बाइक और स्कूटर (एक्टिवा) की बिक्री भी तेज़ी से बढ़ रही है।

डीलर एसोसिएशन के अनुसार, इस बार जीएसटी में कमी के कारण ग्राहकों को गाड़ियों की कीमतों में राहत मिली है, जिससे डिमांड में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंगलवार को अष्टमी होने के चलते बुकिंग और डिलीवरी दोनों में इजाफे की संभावना जताई जा रही है। लोग नवरात्र के शुभ मुहूर्त में नई गाड़ी खरीदना प्राथमिकता दे रहे हैं। चार पहिया वाहनों की बुकिंग और डिलीवरी में 10 दिनों की वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 9 दिनों में बिकी थीं 3000 गाड़ियां, इस बार 7 दिनों में 3500
चार पहिया वाहनों में ग्राहकों की पहली पसंद मारुति वैगन आर रही है। इसके अलावा मारुति अर्टिगा, डिजायर, अल्टो, स्विफ्ट, और टोयोटा इनोवा की डिमांड में भी खासा इजाफा हुआ है। एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल पूरे नवरात्र के दौरान लगभग 3000 गाड़ियां बिकी थीं। 

इस बार केवल 7 दिनों में ही 3500 से अधिक गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है, जो कि एक रिकॉर्ड स्तर है। इस बार प्री-बुकिंग के चलते ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार मॉडल और रंग मिलने में सुविधा हो रही है। उधर, शो रूम मालिकों के फोन लगातार बज रहे हैं। लोग गाड़ियों की कीमत, उपलब्धता और डिलीवरी डेट की जानकारी के लिए निरंतर संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें