फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन करोड़ की ठगी: यस बैंक के कर्मचारियों, शिक्षक पर केस दर्ज करने का आदेश; जानें पूरा मामला

Tue, 30 Sep 2025 06:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने आरोपी शिक्षक पुनीत और यस बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज करने के लिए भेलूपुर थाने को आदेश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रियल शर्मा की कोर्ट ने सोमवार को तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में यस बैंक के कर्मचारियों और स्वामीनारायण नंद तीर्थ विद्यालय के शिक्षक पुनीत दीक्षित के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार वादी पंकज दुबे विद्यालय में शिक्षक थे। स्वामीनारायण नंद तीर्थ विद्यालय के अन्य शिक्षक पुनीत दीक्षित भी विद्यालय में रामेश्वर मठ में निवास करते थे। वादी ने वन शक्ति फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ बनाया और यस बैंक में करंट खाता खोला।

वादी के बिना जानकारी के आरोपी पुनीत ने खाते के इंटरनेट बैंकिंग किट व छोटा कीपैड मोबाइल गायब कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को उसके लड़की की शादी करवाने के लिए लड़का देखने के बहाने 31 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश बुलाया। आरोपी मिला नहीं और टालमटोल करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तीन से चार अगस्त 2024 के बीच पीड़ित के करंट खाते में तीन करोड़ 20 लाख रुपये विभिन्न माध्यम से भेजे गए। 2.50 करोड़ रुपये 15 दिन में विभिन्न माध्यम से निकाल लिए गए। आरोपी पुनीत ने विद्यालय में आना भी छोड़ दिया। पीड़ित को बाद में जानकारी मिली कि उसके विरुद्ध झारखंड और लखनऊ में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।

पीड़ित पंकज दुबे को जब जानकारी हुई कि उसके खाते में गलत तरीके से साइबर फ्रॉड कर तीन करोड़ भेजा गया है। इस पर वह बैंक के कर्मचारियों से मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थी कभी बैंक गया ही नहीं और न ही किसी चेक पर हस्ताक्षर किया था। इस मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने आरोपी शिक्षक पुनीत और यस बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज करने के लिए भेलूपुर थाने को आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें