कैंट और पीडीडीयू नगर से होकर ट्रेनें मैहर जाती हैं। महानगरी, कामायनी, गोरखपुर-एलटीटी और बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट टमें जगह मिल रही है। हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि त्योहारों से पहले स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। जल्द ही ट्रेनों का विकल्प दिया जाएगा।
टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि पहली बार ऐसी स्थिति आई है। नवरात्र से एक महीने पहले ही जम्मू जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। लंबी वेटिंग है, इस कारण लोग टिकट बनवाने से कतरा रहे हैं। डर रहे हैं कि टिकट कंफर्म होगा या नहीं?
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन नवरात्र की तैयारियों में अभी से जुटा है। कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल जाने के लिए हर दस मिनट पर बसें उपलब्ध रहेंगी। कुछ बसें सुरक्षित श्रेणी में रखी जाएंगी। श्रद्धालु ज्यादा हुए तो बसें भेजी जाएंगी। ग्रामीण डिपो के एआरएम वीके श्रीवास्तव के अनुसार, निगम की तैयारी पूरी है। नवरात्र में मिर्जापुर रूट पर बसें बढ़ाई जाती हैं। इस बार भी सामान्य के साथ एसी बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही बसों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।