फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: बाबा कीनाराम आश्रम में पूजी गईं कन्याएं, भैरव के बाल स्वरूप के पखारे पांव

Sun, 25 Oct 2020 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कन्याओं को कराया भोज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बाबा कीनाराम आश्रम क्रीं कुण्ड शिवाला में शारदीय नवरात्र कन्या पूजन के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ।  कोरोना नियमों का पालन करते हुए कन्याओं का पूजन हुआ।

विज्ञापन

रविवार को विश्वविख्यात अघोरपीठ अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के पीठाधीश्वर, सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के निर्देशन एवं आशीर्वाद से कीनाराम आश्रम में नव कुमारी कन्याओं एवं भैरव का पूजन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित किया गया।


इस दौरान कीनाराम स्थल प्रांगण में सीमित संख्या में सम्मिलित भक्तों ने दो गज की दूरी रखते हुए कतारबद्ध तरीके से नव कुमारी एवं भैरव के बाल स्वरूप का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। कीनाराम स्थल इस दौरान देवी के जयकारे के साथ-साथ हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व नन्हीं-नन्हीं कुमारी कन्याओं का पांव पखारकर महावर से रंगे गए,नए वस्त्र बिंदी कुमकुम आदि से श्रृंगार के उपरांत चुनरियाँ ओढाई गईं। विधिवत पूजन कर सात्विक भोजन (पूड़ी सब्जी खीर पकवानों समेत दही, मिष्ठान और ऋतु फल) से तृप्त किया गया। कन्याओं को नौ देवी स्वरूप एवं भैरव का पूजन आचार्य प्रकाश एवं संगीता सिंह ने किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें