फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले - सपा और बसपा के झांसे में नहीं आएगा निषाद समाज 

Sat, 21 Aug 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 160 सीटें निषाद बाहुल्य हैं, हम उन सभी पर जी जान से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को वाराणसी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि निषाद समाज सपा, बसपा के झांसे में आने वाले नहीं है। दोनों पार्टियों ने हमारे समाज के वोट के दम पर सरकार बनाई थी। लेकिन, सत्ता में आने के बाद निषाद समाज के लिए काम नहीं किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मनोहर लाल निषाद की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं, लेकिन पांच सात सत्ता में रहने पर निषादों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा। बसपा सरकार में 2009 में मछुआ आरक्षण प्रस्ताव वापस मंगाया था। मछुआ आरक्षण के लिए भाजपा जल्द बड़ा फैसला लेगी। 

इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा पुत्रों को सम्मान दिया तो हम उनके साथ खड़े हैं। आगामी एक हफ्ते में हम तय कर लेंगे कि इसमें से हम कितनी सीट जीत सकते हैं, उसी के आधार पर बात की जाएगी। बाकी, उत्तर प्रदेश में 160 सीटें निषाद बाहुल्य हैं, हम उन सभी पर जी जान से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें