भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के 27 नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। आगमन की तैयारियों के लिए भाजयुमो काशी क्षेत्र की बैठक रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओ एवं सुझाव जानने के लिए युवोत्थान कार्यक्रम प्रदेश के मेधावी व प्रोफेशनल युवाओं को अपने राज्य की प्रगति में योगदान देने के लिए एक पहल है।
प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि ये युवोत्थान कार्यक्रम पूरे प्रदेश के 14 महानगर में आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या 27 नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान शैलेंद्र मौर्य, रमेश बिंद, विमलेश पटेल, प्रियांशु तिवारी मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने की बैठक
राज्यसभा सांसद व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने परिवार का विस्तार करने के लिए समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाती है। इसके तहत पार्टी ने निर्णय लिया है कि 21, 27 और 28 नंवबर को प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।
पढ़ेंः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 को जौनपुर में करेंगे भाजपा काशी क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन