बनारस में 24 अगस्त को अंडर-17 यूफ्लेक्स नेशनल फुटबाल लीग की लांचिंग बीएचयू में की जाएगी। इस आयोजन में भारत से 160 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें पूर्वांचल समेत गोरखपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी स्टेयर्स फुटबाल लीग के महासचिव सिद्धार्थ उपाध्याय ने दी।
इस दौरान मिशन 11 मिलियन प्रमोशन प्रोग्राम की भी लांचिंग की जाएगी। बताया कि 24 अगस्त को होने वाले लांचिंग प्रोग्राम में खेल मंत्री विजय गोयल, चेतन चौहान और खेल सचिव समेत कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
स्टेयर्स स्कूल फुटबाल लीग (एसएसएफएल) की ओर से अंडर-17 ग्रुप में 160 टीमों को शामिल करने का लक्ष्य है। इसमें पूर्वांचल समेत गोरखपुर, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
नेशनल फुटबाल लीग का आयोजन चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और महाराजगंज में किया जाएगा। चार अक्तूबर तक फाइनल खेला जाएगा। लीग मैचों का शुभारंभ वाराणसी में होगा।