फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता नरेश अग्रवाल का पूर्वांचल में कई जगह विरोध, पुतला फूंका

Fri, 21 Jul 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सपा नेता नरेश अग्रवाल का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर गुरुवार को पूर्वांचल में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वाराणसी के पिंडरा विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरथमा बाजार में पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते गरथमा बाजार पहुंचे और सपा सांसद नरेश अग्रवाल की ओर से हिंदू देवी-देवताओं के ऊपर किए गए अभद्र टिप्पणी का जोरदार विरोध किया।

कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी हिंदू धर्म का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


बलिया में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू की अध्यक्षता में गुरुवार को द्वारिकापुरी कालोनी में बैठक का आयोजन किया गया। श्री बंटू ने कहा कि देश के सबसे बड़ी सदन में सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने देवी देवताओं पर टिप्पणी कर अपने चरित्र को उजागर किया गया है।

ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सपा मुखिया से नरेश अग्रवाल को पार्टी से निकालने की मांग की। 
विज्ञापन

गाजीपुर में छात्रों ने फूंका पोस्टर

- फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद रामनरेश अग्रवाल द्वारा राज्यसभा में हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने से गाजीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों नाराजगी व्यक्त की। नाराज छात्रों ने गुरुवार को पीजी कॉलेज गेट पर छात्र सांसद का पोस्टर फूंका।

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामनरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में हिंदु देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का काम किया है।

मिर्जापुर में  हिंदू जागरण मंच की ओर से गुरुवार को नगर के गणेशगंज सब्जी मंडी मोड़ पर प्रदर्शन करते हुए नरेश अग्रवाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया।

मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने देश के बहुसंख्यक लोगों का अपमान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें