फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के रोड शो में दिखेगी लघु भारत की झलक, शामिल होंगे कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री

Wed, 10 Apr 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नामांकन दाखिल करने काशी आने वाले हैं। 25 अप्रैल को पीएम मोदी का रोड शो प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को रोड शो करने के बाद 26 अप्रैल की सुबह नामांकन दाखिल करेंगे। 25 अप्रैल को प्रस्तावित रोड शो का थीम लघु भारत होगा। लंका से गोदौलिया के बीच करीब सात किलोमीटर लंबे रोड शो में अलग-अलग प्रांतों के लोग अपनी वेशभूषा में मौजूद रहेंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी अलग-अलग समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में भी नामांकन को लेकर बैरिकेडिंग आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मठ, मंदिर, प्रबुद्धजन, प्रभावशाली और अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। रोड शो में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन ने भी शुरू की तैयारी

राजनीतिक दलों के नामांकन जुलूस आदि को लेकर प्रशासन ने भी योजना तैयार की है। सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। कचहरी और कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों और सामान्य लोगों के आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें