प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने बताया कि बैंक को लिखित पत्र देकर बिल जमा करने का अनुरोध किया गया था। बैंक ने मेरे अनुरोध पर नागरी प्रचारिणी सभा का बिल जमा करा दिया है। बिल जमा होने के बाद लगभग 32 घंटे के बाद देर रात तक बिजली व्यवस्था दोबारा बहाल हो गई।
प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने बताया कि बैंक खाता फ्रीज होने के कारण कर्मचारियों का वेतन भी फंस गया था। उन्होंने अपने पास से कर्मचारियों का वेतन दिया है। जल्द ही खातों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो कर्मचारियों के वेतन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।