फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नगर पंचायत ने 50 की बाल्टी 612 रुपये में खरीदी, सभासद का आरोप; 3000 बाल्टियों का 18 लाख बिल

Sat, 16 May 2026 07:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: जिले के मधुबन तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से संबंधित 60 शिकायती पत्र मिले। इसमें से 11 मामलों का निस्तारण किया गया। नगर पंचायत मामले में डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते अफसर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में घोसी तहसील में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी तहसीलों में 357 मामले आए। मौके पर 29 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया।

विज्ञापन




जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने घोसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान आदर्श नगर पंचायत घोसी के सभासद माजिद अंसारी के नेतृत्व में सभासदों ने कूड़े के लिए खरीदी गई प्लास्टिक की बाल्टी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 3000 बाल्टी 18 लाख 35 हजार 700 रुपये में खरीदी गई है, जिसकी एक बाल्टी की कीमत 612 रुपये हो रही है। यही बाल्टी बाजार में मात्र पचास रुपये में मिल रही है। शिकायत पर जिलाधिकारी भड़क गए और तहसीलदार घोसी को निर्देश दिया कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें।

कार्रवाई के निर्देश

भाजपा के जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया जीतू ने पुनः डाॅ. प्रभुनाथ रोड पर हो रहे आरसीसी निर्माण के गुणवत्ता को लेकर शिकायत किया, जिसपर तहसीलदार घोसी ने बताया कि नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा।जिसपर अधिशाषी अधिकारी को जांच टीम से हटाकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

इसके साथ ही उद्देश्य पांडेय, अतुल शर्मा ने नगर में पेयजल एवं कस्बा खास में निर्माण कार्य में गुणवत्ता,जुल्फेकार अहमद सहित अन्य नागरिकों ने भी शिकायत की। ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण का मामला उठाया।इसके साथ ही बिजली अधिक बिल आने, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण सहित 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। 

वहीं चार शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और टीमों को मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 90 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। पुलिस विभाग की 15, नगर पंचायत की 4, विद्युत विभाग की 3 सहित शेष अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

शिकायतों का किया निस्तारण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

तहसील सदर में एसडीएम अवधेश कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 68 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें राजस्व विभाग की 38, पुलिस विभाग की 8, विकास विभाग से 8 शेष अन्य विभागों की थी। सात शिकायतों का मौके पर तत्काल निस्तारण कर दिया गया। तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर भेजी गई।

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से संबंधित 112 शिकायती पत्र मिले। इसमें से 6 का निस्तारण किया गया। चार मामलों के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें