फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांसडीह विधायक इलेक्ट्रिक स्कूटी से, एक कार में तीन मंत्री; बोले- सपा के DNA में ही है देश विरोधी काम करना

Sat, 16 May 2026 06:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर दिखा। विधायक केतकी सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी से विकास भवन पहुंचीं, जबकि कई मंत्री एक ही कार से बैठक में आए। केतकी ने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की अपील की और सपा नेताओं पर प्रधानमंत्री की अपील का विरोध करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटी से विकास भवन पहुंचीं बांसडीह विधायक केतकी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का असर बलिया में भी दिख रहा है। शनिवार को बांसडीह विधायक केतकी सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटी से विकास भवन पहुंचीं। इसके पूर्व वह लखनऊ से ट्रेन से स्टेशन पहुंच वहां से स्कूटी से शहर स्थित आवास पर गई। वहीं, विकास भवन में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी व एमएलसी पप्पू सिंह एक ही कार में बैठक पहुंचे और वहां से निकले भी।

विज्ञापन




स्कूटी पर चलने के सवाल पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को तेल संकट से बचाने के लिए जनता से अपील की है कि तेल का कम से कम इस्तेमाल किया जाए, चाहे वह खाद्य पदार्थ हो या गाड़ियों में। उन्होंने बताया कि इसी अपील और आदेश पर उनका प्रयास है कि जब तक वह शहर में रहें, इलेक्ट्रिक स्कूटी का ही प्रयोग करें। गांव की दूरी ज्यादा होने पर एक गाड़ी से जाऊंगी। विधायक ने सक्षम लोगों से डीजल और पेट्रोल वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रमुख खुद साइकिल चलाए तो उनके दिमाग और शरीर दोनों स्वास्थ्य रहता
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर, पहले ही साइकिल की सवारी की बात की थी जबकि प्रधानमंत्री अब अपील कर रहे हैं, केतकी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष की समस्या यह है कि वे केवल दूसरों से अपील करते हैं। अगर वे खुद कभी साइकिल चलाकर देखते, तो उनके दिमाग और शरीर दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता।

कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर आज पूरा देश साइकिल चलाने को तैयार है, लेकिन जिस साइकिल पर अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को सवार कराना चाहते हैं, उसका टायर पंचर है और उस पर जनता सवार नहीं होगी।

सपा सांसद रमाशंकर राजभर के बयान कि वे एक गाड़ी से चलते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी रैलियों में कई गाड़ियों का प्रयोग करते हैं, और अगर ऐसा रहा तो वे भी पांच गाड़ियों से आएंगे, विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सपा के नेताओं के साथ यही समस्या है कि जो इस देश के भले की बात होती है, जब उनकी जरूरत होगी देशहित में तो वे ठीक उसके विपरीत काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके डीएनए में ही देश विरोधी काम करना शामिल है। उनके द्वारा दिया गया बयान कोई आश्चर्यचकित नहीं है। कुछ दिनों में वह गाड़ियों का काफिला पर चलते हुए दिखेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें