फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, औंधे मुंह गिरा बजट प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका परिषद बोर्ड का आगामी वित्त वर्ष का बजट प्रस्ताव बहुमत नहीं मिलने के विरोध कारण औंधे मुंह गिर गया। पालिकाध्यक्ष समर्थक और विरोधी खेमे के बीच कई बार नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा बैठक छोड़ कर बाहर चली गईं।
विज्ञापन

पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष के एक आदेश के विरोध में बैठक शुरू होने के पूर्व ही 14 सभासद जमीन पर ही बैठ गए। कार्यवाही शुरू होने पर पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा और प्रभारी अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभासदों से कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया। विरोध कर रहे सभासदों का कहना था कि जब आम दिनों में उनके लिए बैठने को कुर्सी या जगह नहीं उपलब्ध होती है तो बैठक में क्यों बैठें। देर तक मनाने के बावजूद जब सभासद नही मानें तो वैसे ही कार्यवाही शुरू कर दी गई।
पालिकाध्यक्ष ने 38 करोड़ के आय और व्यय के बजट प्रस्तावों को चर्चा के लिए पटल पर रखा। इस पर मणि शंकर शर्मा, संतोष शर्मा और अशरफ राईन, रंजना भारती ने गृह कर हटा कर बजट पास करने का प्रस्ताव दिया। इस पर विरोधी खेमे ने कहा कि पहले पिछले बजट के आय व्यय का ब्यौरा बताया जाए। उनका कहना था कि उनकी बातें प्रोसीडिंग बुक पर नहीं लिखी जाती। उनके वार्डों में काम नहीं कराया जाता। इस पर संतोष शर्मा ने जब विरोध किया तो विरोधी सभासदों ने नाराजगी जताई। सभासद राजू सोनकर, विशाल जायसवाल, अजय सेठ, विशाल जायसवाल, हरिशंकर सिंह, अशोक अग्रहरि, जावेद कलाम खां, मुंन्ना निषाद, मनोज यादव, रंजना गुप्ता आदि ने उग्र तेवर दिखाया तो पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा भी तेवर में आ र्गइं। भाजपा सभासद नंद लाल चौहान ने कहा कि नगर विकास के लिए बजट पास करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके बाद भी जब हंगामा नही रुका तो पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा बाहर चलीं र्गइं और विरोधी सभासदों ने धरना शुरू किया। बजट के समर्थन में मात्र 9 और विरोध में 15 सभासदों के चलते बजट प्रस्तावों को हरी झंडी नहीं मिल सकी। अंतत: शाम सवा सात बजे बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में सुरेश बहादुर सिंह, अशोक जायसवाल, मंजीत सिंह, राजेन्द्र शंकर सिंह, रामनरेश सोनकर, रितेश पाल, नंद लाल चौहान, आशिया बेगम, नेमा देवी, मनोरमा यादव, चिंता देवी, रंगनाथ सोनकर, सोनी देवी, राधा रानी आदि सभासद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें