नगर निगम के पार्को एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण, रखरखाव का कार्य जन सहभागिता, क्षेत्रीय समितियों, संस्थाओं व कालोनी के लोगों से अपील की थी। इसके लिए हुई बैठक में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि वर्तमान में कोविड -19 के दृष्टिगत पार्कों चौराहों में औषधीय पौधा लगाया जाए। मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने पार्क में बायोडिग्रेडेबल कूड़े का कम्पोस्ट जैविक खाद बनाया जाए।
शहर के पार्को को स्वच्छ एवं सुंदर व पालीथीन मुक्त करने पर चर्चा की गई। पार्कों के रख-रखाव के संबंध में विचार, प्रस्ताव व सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक में सीमा अग्रवाल ने कबीर नगर पार्क पर अवैध कब्जे, पार्क में दुर्गा पूजा करनें एवं अवांछनीय तत्वों से नुकसान पहुंचाने के संबंध में विशेष चर्चा की। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने पार्कों के रख-रखाव के लिए और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाने को कहा। इस दौरान अनुबंध शर्तों को पढ़कर संस्था के लोगों को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में संस्थाओं की ओर से आशीष श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह, शशिकांत तिवारी, राहुल कुमार सिंह, जगत प्रभा सकेश व सीमा अग्रवाल आदि शामिल रहे।