फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई कचहरी के मुख्य प्रबंधक और एक अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला उपभोक्ता आयोग में शुक्रवार को एसबीआई कचहरी के मुख्य प्रबंधक और मेसर्स एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स एंड पेमेंट्स लिमिटेड नई दिल्ली के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और सदस्य डॉ. सुरेंद्र नाथ पांडेय ने इसे परिवाद के रूप में दर्ज कर विपक्षियों को आपत्ति दाखिल करने के लिये 23 नवंबर की तिथि नियत की है। यह परिवाद अधिवक्ता घनश्याम मिश्र की ओर से अधिवक्ता रमेश कुमार राय और कृपाशंकर राय ने दाखिल किया है। परिवाद में कहा गया है कचहरी स्थित एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में मेसर्स एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स एंड पेमेंट्स सर्विसेस लिमिटेड का काउंटर के माध्यम से एसबीआई लोगो लगाकर परिवादी को अंधेरे में रखकर क्रेडिट कार्ड जारी किया गया। 95 हजार रुपये के लोन के बदले एक लाख 20 हजार जमा किए जाने के बाद एक लाख 40 हजार रुपये और मांगा जा रहा है। इस बाबत विधिक नोटिस जारी किया गया और धमकियां दी गई। परिवाद में मुख्य आरोप है परिवादी के साथ एसबीआई का लोगो लगाकर धोखाधड़ी की गई और मनमाना पैसा वसूली के लिए नाजायज दबाब बनाया गया।
विज्ञापन

चोरी हुए ट्रक की बीमा की राशि न मिलने पर परिवाद दाखिल
वाराणसी। जिला उपभोक्ता आयोग में शुक्रवार को चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लखनऊ के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इसे परिवाद के रूप में दर्ज करते हुए विपक्षी को नोटिस जारी करते हुए 23 नवंबर की तिथि नियत की है। परिवादी सुनील तिवारी के अधिवक्ता रमेश कुमार राय के मुताबिक लगभग 10 माह पहले उनके मुवक्किल का बीमा किया हुआ ट्रक चोरी हो गया था। प्रकरण को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और बीमा की राशि के लिए क्लेम किया गया। इसके बावजूद कंपनी ने न बीमा की राशि दी और न दावे को खारिज किया। इसके साथ ही सूचना मांगने पर जानकारी भी नही दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें