फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम को नोटिस, रोका मुख्य अभियंता का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली की रात कम ही सही, लेकिन आतिशबाजी होने पर पीएमओ ने संज्ञान लिया है। एनजीटी द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध के दिशा निर्देशों के बावजूद शहर भर में आतिशबाजी हुई। इससे प्रदूषण बढ़ गया था। इसी मामले में बुधवार को जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर पर्यावरण समिति, अस्सी नदी पुनरुद्धार तथा जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि एनजीटी के निर्देशों का पालन करने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अर्दली बाजार के पास सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने और निर्माण कार्य में देरी करने पर नगर निगम को नोटिस तथा बैठक से अनुपस्थित रहने पर मुख्य अभियंता नगर निगम का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। नगर निगम को सड़कों की सफाई कराने का निर्देश देते हुए कहा कि डिवाइडर के दोनों ओर धूल को सकिंग मशीन द्वारा साफ कराएं। नगर निगम तथा फायर ब्रिगेड द्वारा स्प्रिंकलर से सड़क के दोनों तरफ के पेड़ों तथा सड़कों पर पानी का छिड़काव किए जाने का शेड्यूल जारी करने का निर्देश पीसीबी अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया जिस पर सामान्य जन प्रदूषण की सूचना दे सकें और उसका निस्तारण भी हो। सभी वाहनों पर प्रदूषण चेक का स्टीकर लगा होना चाहिए तथा जाम को रोकने व प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपाय करने का निर्देश दिया। वहीं, निर्माण कार्य के दौरान मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। शहर में कहीं भी कूड़ा न जलाया जाए, नगर निगम इस पर कड़ी निगरानी रखे। मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सुनिश्चित कराने केलिए सभी हास्पिटल को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, दर्शन निषाद, सीए जमुना शुक्ला, वनाधिकारी महावीर कौजलगी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी कालिका सिंह सहित नगर निगम, वीडीए, जल निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा में चलने वाली डीजल नावों की होगी प्रदूषण की जांच
वाराणसी। गंगा में डीजल मोटर बोट से डीजल लीकेज और धुएं के कारण गंगा का पानी प्रदूषित हो रहा है। इसकी जांच कराकर रोकने का निर्देश दिया। बैठक में गंगा की आबोहवा को प्रदूषित कर रहे डीजल चालित स्टीमर केप्रदूषण की जांच के लिए सहमति बनी। इसके साथ ही सड़क पर वाहनों के प्रदूषण की जांच का भी निर्देश दिया। गंगा समिति की मांग पर एक मोटर बोट की व्यवस्था कराने का निर्देश नगर निगम को दिया जिससे गंगा की सफाई का कार्य सुगमता से किया जा सकेगा।
ई वेस्ट निस्तारण के लिए जारी होगी नोटिस
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-वेस्ट निस्तारण करने के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपने-अपने कलेक्शन सेंटर बनाकर वेस्ट बाई बैक करें तथा ई-वेस्ट निस्तारण कराएं। इसके लिए कंपनियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
असि नदी के बेसिन की होगी नाप, 5 दिसंबर से नाले की खुदाई
अस्सी नदी के पुनरुद्धार के कार्य में आने वाली रुकावटों को दूर करते हुए अवैध निर्माण को चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने इसके पूर्व असि नदी के बेसिन की नाप कराकर चिन्हांकन कराने का निर्देश दिया। 5 से 25 दिसंबर तक अस्सी नाले की खुदाई का कार्य नगर निगम को कराने का निर्देश दिया गया।
भव्य होगा देव दीपावली का आयोजन
गंगा समिति तथा पर्यटन विभाग के बैनर तले आगामी दीपोत्सव देव दीपावली भव्य रूप से मनाए जाने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने उत्सव के पूर्व गंगा घाटों की सफाई तथा गंगा उस पार भी व्यापक रूप से अभियान चलाकर सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें