फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ : पीएम

Sat, 08 May 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पं. छन्नू लाल को भेजा शोक पत्र
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पं. छन्नूलाल मिश्रा की बेटी संगीता मिश्रा और पत्नी मनोरम मिश्रा के निधन पर दु:ख जताते हुए शोक पत्र भेजा है। यह पत्र शनिवार को प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है कि आपकी बेटी के निधन के बारे में जानकर गहरा दु:ख हुआ। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही आपसे फोन पर बात हुई थी। उस समय मैंने आपकी धर्मपत्नी के निधन की पीड़ा को आपकी वाणी में महसूस किया था। संगीत की दुनिया में अपने सुरों का जादू चलाती आपकी आवाज में आपके व्यक्तिगत दर्द को सुनना काफी कष्टप्रद लगा। ऐसे में अचानक बेटी का निधन होना हृदय विदारक है। जीवन में संतान को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

यह परिवार के लिए अत्यंत कठिन समय है। बेटी संगीता सशरीर हमारे बीच नहीं है। लेकिन उसकी स्मृतियां और संस्कार हमेशा परिवार के साथ रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें। परिवार को दु:ख सहने का धैर्य और संबल प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें