फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के मुस्लिमों ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु दी समर्पण राशि, दान किये इतने 

Mon, 25 Jan 2021 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लमही के इंद्रेश नगर के सुभाष भवन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित राम जन्मभूमि समर्पण निधि कार्यक्रम में जुटे काशी और आस पास के जिले से आए मुस्लिमों ने दान दिया। 101 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक दान दिया। राम जन्मभूमि पर शिलान्यास के वक्त प्रभु श्रीराम के ननिहाल रायपुर से मिट्टी लेकर पैदल यात्रा करने वाले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख मो. फैज खान और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मो. अजहरुद्दीन ने 786 रुपये समर्पण निधि दी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुस्लिमों ने समर्पण निधि कार्यक्रम आयोजित कर कट्टरपंथियों को करारा जवाब दिया है। राम जन्मभूमि पर सिर्फ मंदिर नहीं बन रहा है बल्कि भारत के संस्कृति का गौरव निर्मित हो रहा है।

अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए और बचाए रखने में राम मंदिर हमेशा मदद करेगा। कार्यक्रम में मौलाना शफीक अहमद मुजद्दीदी, मो. फैज खान, तुषार कांत, मो. अब्दुल रऊफ, मो. आरिफ, साजिद अली, फकीर अहमद, वाहिद, ईसराइल खान, शमीम हाफिज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें