फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में रचित श्रीराम प्रार्थना व आरती का किया गायन, साम्प्रदायिक एकता का दिया अनोखा संदेश

Wed, 17 Apr 2024 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: पिछले 18 वर्षों से भगवान श्रीराम की आरती कर रहीं मुस्लिम महिलाएं हर वर्ष भगवान श्रीराम से विशेष प्रार्थना करती आ रही हैं। पिछले कई वर्षों से मुस्लिम महिलाओं की प्रार्थना थी कि अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो और उनकी यह प्रार्थना कुबूल होने पर प्रसन्नता भी जाहिर कीं।
विज्ञापन
पूजन के दौरान उपस्थित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस देश ने भगवान श्रीराम की भक्ति से अपने आप को अलग कर लिया उसकी दुर्गति निश्चित हो गई। राम से अलग होने पर परिवार, समाज और देश में खून खराबा के अलावा कुछ नहीं बचा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश इसका उदाहरण हैं।

विज्ञापन


आज पाकिस्तानी अपनी जड़ों से जुड़ने के लिये बेचैन हो रहे हैं और अपने पूर्वजों को याद कर रहे हैं। अपनी जड़ों से जुड़ने और साम्प्रदायिक एकता का संदेश देने के लिये मुस्लिम महिलाओं ने सृष्टि संचालक भगवान श्रीराम एवं जगत जननी माता जानकी की आरती सुभाष भवन, लमही में उतारी।

विज्ञापन


रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं की विश्व प्रसिद्ध श्रीराम आरती का आयोजन किया गया। नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में जुटीं हिन्दू-मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में रचित श्रीराम प्रार्थना एवं श्रीराम आरती का गायन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगीना बेगम, शबनम अफरोज, नाजमा, शमशुननिशा, रजिया, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी आदि लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें