Varanasi News: अस्पताल में सांप निकलने की सूचना पर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों की सूचना पर सपेरा पहुंचा। अस्पताल के लोगों ने वार्ड में जाने का रास्ता कुछ देर के लिए बंद कर दिया था।
वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बुधवार की दोपहर ऑपरेशन थियेटर और आयुष्मान वार्ड के गेट के सामने गलियारे में सांप निकलने से अफरातफरी जैसा माहौल हो गया। यह तो संयोग था कि लोगों ने सांप को गलियारे में ही देख लिया नहीं तो अगर वह वार्ड में अंदर चला जाता तो फिर उसको निकालना मुश्किल होता।
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मचारियों ने सीएमएस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीएमएस डॉक्टर दिग्विजय सिंह ने सपेरे को बुलाया। सीएमएस ने बताया कि गलियारे में नाली के पास सांप बैठा था। सपेरे को बुलवाया गया है। नाली के पास लगी टाइल्स को तोड़कर सांप को सपेरा निकालने में लग गया।