फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या से रामज्योति लाने के लिए रवाना हुईं काशी की मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- श्रीराम हमारे पूर्वज

Sat, 06 Jan 2024 08:26 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अयोध्या से रामज्योति काशी लेने के लिए रवाना हुई महिलाओं का जौनपुर समेत कई जिलों में स्वागत होगा। अयोध्या पहुंचकर मुस्लिम महिलाएं रामलला के दर्शन करेंगी। हनुमान गढ़ी जाकर महावीर हनुमान का दर्शन-पूजन भी करेंगी।
विज्ञापन
अयोध्या के लिए रामज्योति यात्रा रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से रामज्योति काशी लाने के लिए शनिवार को मुस्लिम महिलाएं रवाना हो गईं। पातालपुरी मठ के महंत बाबा बालकदास ने झंडी दिखाकर सबको रवाना किया। महिलाएं रविवार को अयोध्या से रामज्योति काशी लाएंगी। मुस्लिम महिलाएं रामलला के दर्शन करेंगी। हनुमान गढ़ी जाकर महावीर हनुमान का दर्शन-पूजन भी करेंगी।

विज्ञापन




जौनपुर सहित तमाम जिलों में उनका स्वागत होगा। काशी में 150 मुस्लिम रामज्योति लाने वाली टीम का स्वागत करेंगे। रामज्योति से ही मुस्लिम महिलाएं 22 जनवरी को दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में वाराणसी से ही शामिल होंगी। जय श्री राम के जयकारे के साथ डॉ नजनीन अंसारी और डॉ नजमा परवीन अयोध्या के लिए रवाना हुईं। इनके साथ अन्य मुस्लिम सदस्य भी शामिल हैं।

सब अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगी, फिर अखंड ज्योति लेकर वापस आएंगी। रामज्योति यात्रा जौनपुर, अंबेडकरनगर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी, जहां साकेत भूषण श्रीराम मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंभू देवाचार्य को रामज्योति सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


राम सबके, भाईचार मजबूत होगा
महंत बालक दास ने कहा कि राम पूरे ब्रह्मांड के हैं। उनके नाम पर कोई भेद नहीं हो सकता। मुसलमान इस खुशी में शामिल हो रहे हैं, इससे भाईचारा और मजबूत होगा। रामपंथ के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम बहनों का यह प्रयास हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक भावनात्मक रिश्ते को जन्म देगा। मुसलमानों को अपने पूर्वजों और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

श्रीराम हमारे पूर्वज, मंदिर बनने पर गर्व

नाजनीन और नजमा का कहना है कि श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। उनके मंदिर में विराजमान होने पर गर्व है। नफरत के अंधकार ने हमारे पूर्वजों का चेहरा ढक दिया था। अब राम ज्योति सबका चेहरा साफ करेगी। हम धर्म बदल सकते हैं, लेकिन अपनी संस्कृति नहीं बदल सकते।

भगवा पहनकर हुईं रवाना
भगवा वस्त्र धारण किए राम नाम की ज्योति लेने जाने वालों में पांच सदस्य शामिल हैं। इसमें नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, रोजा, अफरोज और ताजीम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें